Home Others सिलीगुड़ी में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 101 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

सिलीगुड़ी में महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 101 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

0
महिला ड्रग तस्कर ब्राउन शुगर सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी, वायरल सच (ब्यूरो) : नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम लक्ष्मी मंडल है। वह मालदा के कालियाचक की निवासी है। महिला के पास से पुलिस ने 101 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर को नक्सलबाड़ी के रथखोला में लक्ष्मी मंडल ड्रग डिलीवरी करने के लिए पहुंची थी। जिसकी सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ लिया। जब महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 101 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बाद में महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस गिरफ्तार महिला को शुक्रवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version