Home Others महिला डॉक्टर का फोन हैक, साइबर अपराधियों ने ठगे 46 हजार रुपये

महिला डॉक्टर का फोन हैक, साइबर अपराधियों ने ठगे 46 हजार रुपये

0
यूपी पुलिस आईजी ठगी मामला नोएडा

गौतमबुद्ध नगर, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश में गाैतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर का फाेन हैक करके साइबर अपराधियों ने युवक से 46 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर ठगी का शिकार पीड़ित ने शुक्रवार देर रात को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

सुरजपुर थाना प्रभारी विनाेद कुमार ने शनिवार काे बताया कि सेक्टर जीटा-वन निवासी सुमित विरदी ने बीती देर रात थाना में दी तहरीर में बताया कि वह 17 सितंबर को 2:30 बजे करीब नॉलेज पार्क स्थित अपने कार्यालय में बैठा था। तभी उनके परिचित डॉक्टर शैल प्रिया के मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि कुछ पैसों की सख्त जरूरत है। एक नंबर पर पेटीएम कर दें। उन्होंने समझा कि डॉक्टर किसी मुसीबत में है। दोस्त की मदद करने की नीयत से पीड़ित ने 46 हजार रुपये उनके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद में उन्हें पता चला की डॉक्टर का मोबाइल फोन को हैक करके साइबर अपराधियों ने उनके नाम पर पैसे मांगे हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version