Home Others कियारा आडवाणी बनी मां: सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी

कियारा आडवाणी बनी मां: सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी

0
कियारा आडवाणी बनी मां

रायपुर, वायरल सच (ब्यूरो) : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं कियारा ने आखिरकार एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बीते दिनों उन्हें पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद अटकलें तेज़ हो गई थीं। अब जब यह खुशखबरी सामने आ चुकी है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक कियारा और सिद्धार्थ को पहली बार माता-पिता बनने पर दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन चुके हैं, और इस खुशखबरी की पुष्टि खुद दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर की है। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारे दिल इस समय बेहद खुश हैं और हमारी दुनिया अब पहले जैसी नहीं रही। हमें एक नन्हीं सी परी का आशीर्वाद मिला है।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी कपल को पैरेंट्स बनने की खुशी पर दिल से बधाई दी है।

फरवरी, 2025 में इस जोड़े ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, और अब आखिरकार उनके घर खुशियों की किलकारियां गूंज उठी हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी की थी। अब बेटी के आगमन के साथ उनकी ज़िंदगी में एक नई और खूबसूरत शुरुआत हो चुकी है, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को पहली बार साथ में फिल्म ‘शेरशाह’ में देखा गया था, और कई लोगों को लगता है कि उनकी दोस्ती की शुरुआत भी इसी फिल्म से हुई थी, लेकिन हकीकत कुछ और है। दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी, जब ‘लस्ट स्टोरीज’ की रैपअप पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सिद्धार्थ भी शामिल हुए थे, और यहीं पर कियारा और सिद्धार्थ के बीच पहली बार बातचीत हुई थी। इस खास मुलाकात का खुलासा खुद कियारा ने एक इंटरव्यू में किया था। तभी से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं और वक्त के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version