Home India केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन, रेस्क्यू टीमें अलर्ट

केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन, रेस्क्यू टीमें अलर्ट

0
केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन

देहरादून, वायरल सच (ब्यूरो) : केदारनाथ क्षेत्र के चौराबाड़ी ग्लेशियर में गुरुवार को भारी हिमस्खलन हुआ है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रेस्क्यू टीमों को एहतियातन अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना दर्ज की गई, जो कि मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद विशेषज्ञ टीमों को अलर्ट कर दिया गया, जो मौके की वस्तुस्थिति का आकलन कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और इस प्रकार की प्राकृतिक गतिविधियां हिमालयी क्षेत्रों में सामान्य होती हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी प्रकार की असत्य या भ्रामक सूचना का प्रसार न करने का आग्रह किया है।

अफवाहों पर ध्यान न दें : हेमंत द्विवेदी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हिमस्खलन को सामान्य घटना बताया है। उन्होंने कहा कि इससे केदारनाथ क्षेत्र या मंदिर के आसपास कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version