Home Haryana झज्जर के माजरा दूबलधन गांव में जलभराव से त्रासदी

झज्जर के माजरा दूबलधन गांव में जलभराव से त्रासदी

0
माजरा दूबलधन गांव

झज्जर, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के झज्जर जिले के माजरा दूबलधन गांव में पिछले एक महीने से जलभराव ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। खेतों का सड़ा पानी गलियों, मंदिरों, स्कूल और घरों में घुस गया है, जिससे पेयजल, पशुचारा और जलजनित रोगों की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव को जलआपदा प्रभावित घोषित कर मकान और फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।

ग्रामीण दयानंद ने बताया कि बेरी की एसडीएम रेणुका नांदल ने दौरा किया, लेकिन जल निकासी में कोई प्रगति नहीं हुई। उन्हाेंने कहा कि वाटर वर्क्स में दो फीट पानी, दोनों बूस्टर खराब और लोहारू कैनाल की एकमात्र मोटर काम कर रही है। जल निकासी सिस्टम पूरी तरह नाकाम रहा है। बीमान पाने का कालियाला जोहड़, तिहाग मोहल्ला, हरिजन और संताली कॉलोनी जलमग्न हैं। बाबा मोहन दास, श्याम और बुद्धो माता मंदिर भी पानी से घिरे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी सिस्टम की नाकामी के कारण माजरा गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जल निकासी सिस्टम की होदियों व पाइपें भी अटी हुई हैं। जिला प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि माजरा गांव को जलआपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करके मकान व फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version