चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा शिक्षक तबादला नीति को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब यदि किसी शिक्षक को उसकी पसंद का स्कूल नहीं मिल पाता, तो उसे एनीव्हेयर (Anywhere) कैटेगरी में जबरन नहीं डाला जाएगा। यह सहमति गुरुवार को हुई हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) और शिक्षा निदेशक जितेन्द्र दहिया के बीच बैठक में बनी।
स्क्रीनिंग के बाद भी तबादला अनिवार्य नहीं
हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने बताया कि मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, जिनका कार्यकाल तीन साल से कम है, यदि तबादले के इच्छुक हैं तो उन्हें एनीव्हेयर कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। लेकिन किसी भी शिक्षक को तबादला प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य नहीं, बल्कि ऐच्छिक रहेगा।
रिक्त पदों की सूची पहले जारी होगी
तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, स्क्रीनिंग शुरू होने से पहले ही वास्तविक रिक्त पदों की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी। इससे शिक्षक अपनी पसंद के स्कूलों का चुनाव सोच-समझकर कर सकेंगे।
शॉर्टलिस्टिंग और टेस्ट का महत्व
सेंटा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूर्व में आयोजित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की शॉर्टलिस्टिंग संख्या के आधार पर की जाएगी। बैठक में यह भी सहमति बनी कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिकतम शिक्षक तबादला प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
जेबीटी अध्यापकों के लिए बड़ी राहत
जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) अध्यापकों के तबादले के लिए भी बड़ी घोषणा हुई। युक्तीकरण प्रक्रिया को मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस पर चर्चा के लिए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मौलिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात की।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
