Gurugram News: जिस ‘Tower of Justice’ में मिलता है इंसाफ, उसी के गेट पर सैलरी के लिए खड़े हुए कर्मचारी!

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): जिस Tower of Justice से लोगों को इंसाफ मिलने की उम्मीद होती है, मंगलवार को उसी टावर ऑफ जस्टिस के बाहर कर्मचारी अपनी सैलरी की मांग करते नजर आए। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस न्यायिक परिसर में काम करने वाले हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अपनी मांग रखी।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी से जुड़े कर्मचारी परिसर के बाहर एकत्र हुए और शांतिपूर्ण तरीके से वेतन जारी करने की मांग की।

दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप

कर्मचारियों के मुताबिक करीब 65 लोग हाउसकीपिंग और 45 लोग सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण रोजमर्रा के खर्च और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।Tower of Justice

कर्मचारियों में कई ऐसे लोग भी हैं जो दूसरे इलाकों से गुरुग्राम में रोजगार के लिए आए हैं। उनका कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

PWD और कंपनी के बीच भुगतान का मामला?

कर्मचारियों का आरोप है कि PWD ने Tower of Justice का काम रक्षक नाम की कंपनी को सौंप रखा है। उनका कहना है कि कंपनी का भुगतान PWD की ओर से लंबित होने के कारण कर्मचारियों की सैलरी भी अटक गई है।

हालांकि, इस भुगतान संबंधी दावे की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग या कंपनी की प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कंपनी की ओर से भी वेतन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।

🎥 VIDEO: गुरुग्राम के ‘Tower of Justice’ में 2 महीने से सैलरी नहीं, कर्मचारियों ने गेट पर उठाई आवाज—पूरा वीडियो यहां देखें।

वेतन नहीं मिला तो धरने की चेतावनी

कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द उनकी सैलरी जारी नहीं की गई तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों की मांग है कि संबंधित विभाग और कंपनी उनके बकाया वेतन का जल्द समाधान करें।

अब देखना होगा कि Tower of Justice में काम करने वाले कर्मचारियों की दो महीने की सैलरी का मामला कब तक सुलझता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles