Home Gurugram गुरुग्राम: पत्नी का बेलन मारकर सिर फोड़ा, फिर चुन्नी से गला घोंटकर...

गुरुग्राम: पत्नी का बेलन मारकर सिर फोड़ा, फिर चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या

0
पलवल पेट्रोल पंप पर लूट की घटना

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां एक पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी क्या हुई, पति ने पत्नी की हत्या ही कर दी। पत्नी ने झगड़े में उसे चिमटा दिखाया था। इससे गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के सिर में बेलन दे मारा। जब उसके सिर से खून बहने लगा तो पति ने चुन्नी बांधकर खून रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे और गुस्सा आ गया तो उसने उसी चुन्नी से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह करीब नौ बजे पुलिस थाना मानेसर को नाहपुर गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रबंधक निरीक्षक सतेंद्र के नेतृत्व में टीम ने देखा कि एक कमरे में जमीन पर एक महिला मृत अवस्था में पड़ी है। उसके गले में चुन्नी बन्धी हुई थी और सिर से खून निकला हुआ था। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों से पूछताछ करने पर मृतका की पहचान निशा पुत्री शेर सिंह (उम्र-34 वर्ष) निवासी ढायडी, जिला अलमोड़ा (उत्तराखंड) वर्तमान किरायेदार गांव नाहरपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा मकान मालिक व उपस्थित लोगों से मिली जानकारी में पता चला कि मृतका महिला निशा के पति राजेन्द्र द्वारा ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस टीम ने मृतका महिला के पति राजेन्द्र (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा 12वीं) निवासी गांव कापली खेत, जिला अलमोड़ा (उत्तराखंड) वर्तमान किराएदार गांव नाहरपुरा गुरुग्राम को घटनास्थल से काबू किया गया।

आरोपी राजेंद्र ने पत्नी निशा की हत्या का अपराध कबूला

पत्नी निशा के हत्यारोपी पति राजेंद्र ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि उसका उसकी पत्नी निशा के बीच छोटी-मोटी बात को लेकर झगड़ा हो जाता था। इस बात पर निशा उसको तलाक देने की बात कहती थी। गुरुवार 21 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे उनके बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी निशा ने उसे चिमटा दिखाते हुए धमकाया। इससे गुस्साए पति राजेंद्र ने निशा के सिर में पीछे की तरफ से बेलन मारा। निशा के सिर का काफी खून बहने लगा।

खून रोकने के लिए पति राजेंद्र ने सिर पर चुन्नी बांधने लगा। इसी दौरान उसे और ज्यादा गुस्सा आ गया तो उसने गुस्से में चुन्नी से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी राजेंद्र अपने भाई के कमरे पर चला गया। वहां से रात साढ़े सात बजे उस कंपनी में चला गया, जहां वह जॉब करता है। अगले दिन 11 अगस्त को राजेन्द्र कमरे पर वापस आया और मकान मालिक को पत्नी की हत्या की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका निशा के परिजनों को भी सूचना दे दी।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद की थी निशा से शादी

महिला निशा के पति राजेन्द्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि निशा व उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। निशा ने उसको बताया था कि उसके मां-बाप, भाई-बहन कोई नहीं है। वह अकेली है। निशा के साथ आरोपी राजेन्द्र ने 10 दिसंबर 2024 को अपने घर पर ही शादी कर ली। इसके बाद उसे गुरुग्राम लेकर आ गया। आरोपी राजेन्द्र पिछले पांच वर्षों से गुरुग्राम में ही रह रहा है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। निशा से शादी करने के बाद यह उसे भी गुरुग्राम ले आया था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version