Home Gurugram गुरुग्राम में 11.55 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर मर्चेंट प्लाजा सील, नगर...

गुरुग्राम में 11.55 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर मर्चेंट प्लाजा सील, नगर निगम मानेसर की बड़ी कार्रवाई

0

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-88 स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स मर्चेंट प्लाजा को सील कर दिया। इस व्यावसायिक इमारत पर नगर निगम का 11 करोड़ 55 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं किए जाने के बाद निगम की टैक्स विंग ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव के निर्देश पर टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में की गई। टैक्स विंग की टीम में नवीन, नितेश और मनीष सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्चेंट प्लाजा को सील किया।

नगर निगम मानेसर की ओर से मर्चेंट प्लाजा प्रबंधन को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर निगम ने म्युनिसिपल नियमों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रेजिडेंशियल टावरों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। निगम का उद्देश्य बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली सुनिश्चित करना और करदाताओं को समय पर टैक्स जमा कराने के लिए प्रेरित करना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version