Home Gurugram मानेसर में रहेजा टावर-ए और जिंजर होटल सील, 1.11 करोड़ रुपये का...

मानेसर में रहेजा टावर-ए और जिंजर होटल सील, 1.11 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

0

मानेसर, वायरल सच (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आईएमटी सेक्टर-2 स्थित दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। नगर निगम की टैक्स विंग ने रहेजा टावर-ए और उसी परिसर में संचालित जिंजर होटल के खिलाफ यह कार्रवाई की। दोनों प्रतिष्ठानों पर नगर निगम का कुल करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बताया गया है।

नगर निगम की टीम ने नियमानुसार दोनों प्रतिष्ठानों को सील किया और संबंधित प्रबंधन को बकाया टैक्स जल्द जमा करने के निर्देश दिए। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के अनुसार, संपत्ति मालिकों को बकाया टैक्स जमा कराने के लिए पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर निगम की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की गई।

बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर जारी रहेगा अभियान

नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी संपत्ति धारकों से समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील की। निगम अधिकारियों के अनुसार, समय पर टैक्स भुगतान से दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सकता है। नियमों की अनदेखी करने वाले बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग सहित अन्य कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version