Home Delhi NCR दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ा, न्यूनतम 1 से अधिकतम 4...

दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ा, न्यूनतम 1 से अधिकतम 4 रुपये तक की बढ़ोतरी

0
दिल्ली मेट्रो किराया नया

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को अब अधिक किराया देना पड़ेगा। सोमवार से दिल्ली मेट्रो का किराया संशोधित कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार इस बार किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। यात्रा दूरी के आधार पर किराए में 1 से लेकर 4 तक की वृद्धि हुई है। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 तक का इजाफा किया गया है।

डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि बढ़ा हुआ किराया दूरी के अनुसार लागू होगा। किराया संशोधन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न हो।

किराए में बदलाव के बाद दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया अब 11 रुपये है, जबकि अधिकतम 64 रुपये निर्धारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले डीएमआरसी ने चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों के आधार पर 2017 में आखिरी बार अपने किराए में संशोधन किया था। 24 अगस्त तक न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version