गुरुग्राम: 1.19 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने पर ग्रेनाइट की दुकान सील

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बुधवार को निगम की टैक्सेशन टीम ने पालम विहार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया। सवाल उठ रहे हैं कि इतना अधिक टैक्स नगर निगम बकाया कैसे होने दे रहा है।इस संपत्ति पर कुल एक कराेड़ 19 लाख 86 हजार 642 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद मालिक द्वारा भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई का नेतृत्व जोनल टैक्सेशन अधिकारी राजेश यादव ने किया। उन्होंने बताया कि टैक्स विभाग द्वारा सभी जोनों में बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है और जिन संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली को लेकर कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन्होंने अब तक अपना बकाया टैक्स जमा नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द भुगतान करने की सलाह दी गई है, अन्यथा उनकी संपत्तियों को भी सील या कुर्क किया जा सकता है। निगम का यह अभियान शहर में वित्तीय अनुशासन कायम करने और नागरिकों को समय पर टैक्स भुगतान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जारी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles