Gurugram सेक्टर-7 मार्केट में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटे;

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): शहर के सेक्टर-7 मार्केट में सोमवार शाम दूध सप्लायर पर चाकू से हमला कर करीब 12 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में दूध सप्लायर नरेंद्र भड़ाना घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रास्ते में रोककर किया चाकू से वार

जानकारी के अनुसार Gurugram के सेक्टर-7 मार्केट में नरेंद्र भड़ाना दूध सप्लाई के पैसे लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी उनके पास मौजूद करीब 12 हजार रुपये लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा।

नरेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का हाथ पकड़ लिया। इससे आरोपी दोबारा बड़ा हमला नहीं कर सका और मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया।Gurugram

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना पुलिस को करीब रात 8:25 बजे मिली। सूचना मिलते ही न्यू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया।

आरोपी की हुई पहचान

जांच अधिकारी ASI पवन कुमार के अनुसार आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

लूट या पुरानी रंजिश? जांच जारी

Gurugram पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे केवल रुपये लूटने का मकसद था या आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से कोई विवाद या रंजिश भी थी।

पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं Gurugram सेक्टर-7 मार्केट की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles