Gurugram में अपराधियों को DGP की चेतावनी, गन उठाई तो गन से मिलेगा जवाब

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Gurugram में अपराधियों और साइबर ठगों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सेक्टर-17 और 18 में बने नए पुलिस थाने के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर गन उठाएगा या आम लोगों में डर फैलाने की कोशिश करेगा, तो पुलिस भी उसी भाषा में जवाब देगी।

आतंकवाद और संगठित अपराध पर पुलिस की नजर

DGP ने कहा कि आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए पुलिस की विशेष टीमें काम कर रही हैं। इसके साथ ही ATS थानों के जरिए भी ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि Gurugram पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ अपराध को रोकने के लिए समय रहते कदम उठाना है।

साइबर ठगी को लेकर लोगों को किया सतर्क

GurugramDGP अजय सिंघल ने साइबर अपराध को लेकर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं है और ठग कहीं बैठकर भी किसी व्यक्ति के बैंक खाते को निशाना बना सकते हैं।

उन्होंने करनाल का उदाहरण देते हुए बताया कि एक ज्वैलर का WhatsApp हैक कर एक करोड़ रुपये की ठगी की कोशिश की गई थी। पीड़ित ने महज पांच मिनट के अंदर 1930 पर शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने पूरा एक करोड़ रुपये बचा लिया।

🎥 VIDEO: गुरुग्राम में DGP अजय सिंघल ने अपराधियों और साइबर ठगों को दी सख्त चेतावनी, देखें पूरा बयान।

लालच देने वाले ऑफर से रहें सावधान

DGP ने लोगों से अपील की कि अचानक पैसे दोगुने करने, निवेश में बड़ा मुनाफा देने या किसी अनजान ऑफर के नाम पर आने वाले लालच में न आएं।

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए। साइबर ठगी में शुरुआती कुछ मिनट शिकायत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं।Gurugram

वारदात के बाद नहीं, समय रहते कार्रवाई पर जोर

Gurugram में पुलिस की सख्ती और साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles