Gurugram News: MG Road पर अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर ?

MG Road पर अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर ? सिकंदरपुर में ट्रैफिक सुधार की तैयारी

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): शहर के MG Road को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए Gurugram महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने ट्रैफिक सुधार की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को GMDA के सीईओ पीसी मीणा ने MG Road का निरीक्षण किया और पैदल यात्रियों की सुरक्षा, फुटपाथ, पार्किंग तथा अतिक्रमण से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

MG Road पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

निरीक्षण के दौरान MG Road से जुड़ी सोसायटियों के RWA प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। सीईओ ने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए।

पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरत के अनुसार पेडेस्ट्रियन सिग्नल और क्रॉसिंग बनाने की संभावनाएं भी तलाशने को कहा गया है। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

अवैध साइन बोर्ड और तार हटाने के निर्देश

Gurugram MG Road पर अवैध तार और साइन बोर्ड हटाने, जंगली वनस्पति की सफाई तथा पौधरोपण के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा क्षतिग्रस्त मैनहोल और बोलार्ड की मरम्मत कराने को कहा गया है।

MG Road की निगरानी के लिए गठित विशेष पेट्रोलिंग टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी, ताकि अतिक्रमण और अन्य समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।MG Road

IFFCO चौक के पुनर्विकास की बनेगी योजना

GMDA के सीईओ ने IFFCO चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को NHAI के साथ समन्वय कर चौक के व्यापक पुनर्विकास की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके लिए ट्रैफिक विशेषज्ञ की मदद से मौजूदा ट्रैफिक पैटर्न और पैदल आवाजाही का अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के आधार पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपाय सुझाए जाएंगे।

सिकंदरपुर में अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर की संभावना

Gurugram के सिकंदरपुर इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा के बाद अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए ट्रैफिक कंसल्टेंट से विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा। तकनीकी व्यवहार्यता के आधार पर आगे DPR तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।Gurugram

फुटओवर ब्रिज की भी तलाशी जाएगी संभावना

Gurugram MG Road पर मॉल के पास फुटओवर ब्रिज बनाने की संभावना भी जांची जाएगी। इसके अलावा घिटोरनी की ओर से आने वाले प्रवेश मार्ग के आसपास सड़कों और ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन योजनाओं के जरिए Gurugram के MG Road, सिकंदरपुर और IFFCO चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, पैदल आवाजाही और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles