Home Gurugram गुरुग्राम साइबर ठगी: बिजलीकर्मी के खाते से उड़ाए ₹4 लाख

गुरुग्राम साइबर ठगी: बिजलीकर्मी के खाते से उड़ाए ₹4 लाख

0
साइबर ठगों ने गुरुग्राम बिजलीकर्मी के खाते से ₹4 लाख उड़ाए

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : साइबर ठगों ने एक बिजली कर्मचारी के बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने उसका मोबाइल हैक किया और ईमेल आईडी भी बदल दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना साइबर मानेसर पुलिस ने मामले की जांच करके केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फर्रुखनगर के गांव गंगवानी निवासी माजिद हुसैन पटौदी बिजली निगम कार्यालय में कार्यरत है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। साइबर ठगों ने उसके खाते में सेंधमारी की और 4.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर कोई कॉल नहीं आ रही थी। उसका नंबर किसी अज्ञात नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया गया। इस प्रक्रिया में उसके बैंक खाते से ऑनलाइन साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित ने अपनी श्किायत में कहा है कि साइबर ठगों ने उसके खाते से रुपये निकालने के साथ उसकी ई-मेल आईडी को भी बदल दी। माजीद हुसैन की शिकायत पर थाना साइबर मानेसर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई विजयपाल कर रहे हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version