Home Haryana झज्जर : जल्द ही विवाह के बंधन में बंधेंगे ओलंपियन पहलवान दीपक...

झज्जर : जल्द ही विवाह के बंधन में बंधेंगे ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया

0
दीपक पूनिया और उनकी मंगेतर शिवानी की सगाई की तस्वीर

झज्जर, वायरल सच (ब्यूरो) : जिला के गांव छारा निवासी ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया जल्द ही विवाह के बंधन में बंधेंगे। बहादुरगढ़ में उनकी सगाई की रस्म ताे रविवार काे संपन्न हाे चुकी है लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार काे सार्वजनिक की गई है। उन्होंने झज्जर जिला के गांव निलोठी निवासी शिवानी को सगाई की अंगूठी पहनाई।

पहलवान दीपक की मंगेतर शिवानी 23 साल की हैं और फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता अनूप खेतीबाड़ी और पहलवान दीपक के पिता सुभाष पूनिया के साथ प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। इसी दोस्ती को दोनों परिवारों ने और मजबूती प्रदान करते हुए यह रिश्ता तय किया। दीपक और शिवानी की सगाई का कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दोनों परिवारों और करीबी मित्र ही शामिल हुए। फिलहाल विवाह की तारीख तय नहीं हुई है। दीपक के पिता सुभाष ने बताया कि जल्द ही दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तारीख घोषित की जाएगी।

दीपक पूनिया का जन्म 19 मई 1999 को झज्जर जिला के गांव छारा में हुआ। पिता सुभाष भी कुश्ती में गहरी रुचि रखते थे और अच्छे पहलवान रहे। इसलिए बचपन से ही कुश्ती दीपक के खून में रही। उसे महज पांच साल की उम्र में ही लाल दीवान चंद्र योग एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र छारा में दाखिल कराया गया।

बचपन के दंगल मुकाबलों से लेकर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक दीपक का सफर यादगार रहा।

पारंपरिक मिट्टी के अखाड़े से निकलकर जब उन्होंने मैट पर कदम रखा तो जल्दी ही खुद को जमा लिया। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। पहलवान दीपक पूनिया वर्तमान में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं और आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। अब निजी जीवन की नई शुरुआत के साथ खेल मैदान पर भी उनके प्रदर्शन से देशवासियों को नई उम्मीदें हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version