Home Haryana पानीपत में महिला की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत

पानीपत में महिला की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत

0
पानीपत ट्रैक्टर हादसे में घायल महिला

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : पानीपत इसराना में एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला दोपहर में खाना खाकर आराम कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। फैक्ट्री कर्मचारियों ने तुरंत महिला को इसराना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण महिला को वहां पानीपत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल रोशनी देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति रामकुमार के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इसराना के परढाना गांव स्थित ईको ग्रीन फैक्ट्री में गांव सिंक निवासी रोशनी देवी रविवार को काम पर गई थी। उनके पति रामकरण ने बताया कि रोशनी दोपहर में खाना खाकर आराम करने बैठी थीं। तभी गेट के अंदर से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया। यह ट्रैक्टर कलावती, जींद निवासी नरेंद्र पुत्र हरदेव सिंह चला रहा था। ट्रैक्टर ने रोशनी देवी को सीधी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गईं और ट्रैक्टर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। पति रामकरण के बयान पर पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version