Home World बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बम विस्फोट, 10 की मौत, 32 घायल

बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बम विस्फोट, 10 की मौत, 32 घायल

0
क्वेटा धमाका बलोचिस्तान 2025

क्वेटा (बलोचिस्तान), वायरल सच (ब्यूरो) : पाकिस्तान में आजादी की मांग कर रहे बलोचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आज हुए बम विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए। घायलों में अधिकांश की स्थिति गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) मुख्यालय के पास व्यस्त सड़क पर हुआ। यह जानकारी प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। क्वेटा के आतंकवादी विशेष अभियान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब विस्फोटकों से लदा एक वाहन मॉडल टाउन से एफसी मुख्यालय के पास हाली रोड की ओर मुड़ रहा था।

प्रांत के स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के अनुसार, विस्फोट के बाद क्वेटा सिविल अस्पताल, बलोचिस्तान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल क्वेटा और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल घोषित कर दिया गया। सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवादी हमला बताया। बलोचिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर उनके हवाले से एक पोस्ट में कहा गया, “घटना के बाद सुरक्षा बलों ने त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी और चार आतंकवादियों को मार गिराया।” राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा बम विस्फोट की निंदा करते हुए घायल एफसी कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version