Vinkmag ad

फरीदाबाद लेबर चौक पर टोकन सिस्टम शुरू, मजदूरों को पारदर्शी तरीके से मिलेगा काम : विपुल गोयल

Vinkmag ad

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो): फरीदाबाद के सेक्टर-14 स्थित लेबर चौक पर दिहाड़ी मजदूरों के लिए टोकन आधारित नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को इस व्यवस्था का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य मजदूरों को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और काम मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। इस व्यवस्था का संचालन एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा किया जाएगा।

मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि अब लेबर चौक पर आने वाले सभी मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा और इसके बाद टोकन प्रणाली के माध्यम से उन्हें व्यवस्थित ढंग से काम उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों के साथ होने वाली मनमानी और शोषण पर रोक लगेगी तथा सभी को समान अवसर मिलेगा।

उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के तहत चौक पर आने वाले प्रत्येक मजदूर को टोकन दिया जाएगा, जिससे किसी भी मजदूर को बिना काम के लौटना न पड़े। साथ ही, मजदूरों के लिए दुर्घटना और बीमारी की स्थिति में बीमा (इंश्योरेंस) सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

लेबर चौक पर मजदूरों के लिए बैठने की व्यवस्था, ठंडे पीने के पानी और चाय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे काम मिलने का इंतजार करते समय उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों की मजदूरी में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी से हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिला है।

बरसात के मौसम की तैयारियों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। विशेष रूप से फरीदाबाद और गुरुग्राम में जलभराव की समस्या को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read Previous

हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त वैज्ञानिक जांच, किसानों को मिलेगी फसल चयन की वैज्ञानिक सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular