फरीदाबाद में क्रेडिट कार्ड ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने खुद को एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बताया और शिकायतकर्ता का कार्ड नम्बर अपग्रेड करने और लिमिट बढाने बारे कहा और बताया कि वह एक ओटीपी भेज रहा उसको बताना इसके बाद कार्ड अपग्रेड हो जाएगा और लिमिट भी बढ जायेगी।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने कॉलर को ओटीपी बताया उसके खाता से विभिन्न ट्रांजेक्स के जरिये कुल एक लाख 30 हजार रुपए कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू (27) निवासी विजय विहार, फेज 2 रोहिणी सै0-4 दिल्ली, सुनील चौहान(38) निवासी गांव जाजल, सोनीपत हरियाणा, राहुल सियोल (30) निवासी बैकुंठपुर, जिला कोरिया, थाना-बैकुंठपुर छत्तीसगढ व अमन कुमार (30) निवासी सेक्टर-1, रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोनू ने दिल्ली, रोहिणी में एक कमरा किराये पर ले रखा था, जहां पर सभी मिलकर लोगो की जानकारी इक्कठ्ठा करके कॉल करते और कार्ड लिमिट या कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर बातों में फंसाते और उनसे ओटीपी लेकर क्रैडिट कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। आगामी पूछताछ के लिए सभी आरोपियों को गुरुवार जिला अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles