Home Gurugram एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले दो और शूटर गिरफ्तार

एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाले दो और शूटर गिरफ्तार

0
एल्विश यादव हमला

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले दो और शूटर को दिल्ली स्पेशल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही शूटर दिल्ली के शाहबाद इलाके में छिपे हुए थे। शूटरों की पहचान फरीदाबाद के रहने वाले गौरव और आदित्य के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों शूटरों ने एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। दोनों घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों शूटर गौरव और आदित्य कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के लिए काम करते थे और उससे अमेरिका में रहते हुए सिग्नल एप के माध्यम से संपर्क में थे। इस फायरिंग कांड की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग ने ली थी। उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के आवास के बाहर तीन बाइक सवार हमलावरों ने दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की थी। सुबह करीब 5.30 बजे जब यह घटना हुई, तब एल्विश घर पर नहीं थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि इस फायरिंग में घर का कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ था।

दोनों आरोपित नीरज फरीदपुरिया से संपर्क में थे। नीरज भी फरीदाबाद का रहने वाला है। फिलहाल वह अमेरिका में रह रहा है। गौरव और आदित्य को एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के लिए 50-50 हजार रुपए मिले थे। एल्विश के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस दो आरोपिताें को पहले ही पकड़ चुकी है। फरीदाबाद के ईशांत को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं रेपिडो बाइक ड्राइवर जतिन निवासी पर्वतीय कॉलोनी, जिला फरीदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version