Home Haryana पानीपत छेड़छाड़ मामला: जीटी रोड पर युवती से बदसलूकी, वीडियो वायरल

पानीपत छेड़छाड़ मामला: जीटी रोड पर युवती से बदसलूकी, वीडियो वायरल

0
Panipat harassment case

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के पानीपत जिले में जीटी रोड पर युवती से छेड़खानी का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को यूपी बागपत के गांव सिनौली के रहने वाले दो युवक प्रमोद और संजीव अपनी बाइक से जीटी रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान एक महिला और युवती जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती से छेड़खानी करने की कोशिश की, बाइक दूर होने की वजह से वह छेड़खानी करने में कामयाब नहीं हो पाया। वहीं बाइक के पीछे चल रहे वाहन पर युवक ने पूरी वारदात की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

वीडियो जैसे ही पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस तक पहुंची, उन्होंने वीडियो देख तुरंत संबंधित थाना पुलिस को युवकों को पकड़कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी गलत हरकत करने का प्रयास न कर सके। वहीं वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर साफ तौर पर दिखाया गया था। बाइक के नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस चंद घंटों के अंदर युवकों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपिताें से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ में आरोपिताें ने छेड़छाड़ की वारदात को कबूला किया है। पुलिस आरोपिताें को आज सोमवार को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने और उनको सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इसके आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इन मामलों की समय समय पर समीक्षा की जाती है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के लिए जिला में हॉट स्पॉट प्वाइंट चिह्नित कर महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम, महिला थाना पुलिस की टीम व ईआरवी तैनात की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है और उत्पीड़न या बदमाशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version