Home Others एशियन शूटिंग चैंपियनशिप : मनु भाकर चौथे स्थान पर, ईशा सिंह रहीं...

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप : मनु भाकर चौथे स्थान पर, ईशा सिंह रहीं छठे नंबर पर

0
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025

शिमकेंट, वायरल सच (ब्यूरो) : भारत की डबल ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, उनकी साथी ईशा सिंह आठ सदस्यीय फाइनल में छठे स्थान पर रहीं।

भाकर ने फाइनल में कुल 25 अंक बनाए, जो वियतनाम की थू विन्ह त्रिन्ह से चार अंक कम रहे। त्रिन्ह ने 29 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। चीन की यूएयूए झांग और जियारुइक्सुआन शिआओ ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। दोनों 39-39 अंकों पर बराबरी पर रहीं, जिसके बाद शूट-ऑफ में झांग ने 4-3 से जीत दर्ज की।

टीम इवेंट में भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और सिमरनप्रीत कौर बराड़ की तिकड़ी ने कुल 1749 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। भारत चीन और दक्षिण कोरिया से पीछे रहा।

ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया था। वह मनु भाकर और चीनी शूटर शिआओ व झांग से आगे रहीं। मनु क्वालिफिकेशन के प्रिसिजन स्टेज के बाद चौथे स्थान पर थीं।

इससे पहले, मनु भाकर प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version