Home Delhi NCR दिल्ली में रेड अलर्ट, तेज बारिश से जलभराव और जाम

दिल्ली में रेड अलर्ट, तेज बारिश से जलभराव और जाम

0
दिल्ली में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश का दृश्य

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज सुबह कामकाजी लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए चेतावनी के रूप में पूर्व में जारी येलो अलर्ट को आज दिनभर के लिए रेड अलर्ट में बदल दिया है।

सुबह लगभग पांच बजे से हो रही बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल बारिश थमने के आसार नहीं दिख रहे।गुरुग्राम के बसई रोड में जलभराव से यातायात पर प्रभाव पड़ा है।

आईएमडी ने अगले दो से तीन घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आईएमडी ने आज सुबह जारी बुलेटिन में कहा, “अगले दो-तीन घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।” आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान में तेज बारिश के लिए आगाह किया है।

दिल्ली-एनसीआर के अलावा, आईएमडी ने अगले कुछ घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी की 11 अगस्त की रिपोर्ट में बताया गया था कि साल की शुरुआत से अब तक दिल्ली में 706 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वार्षिक वर्षा 774.4 मिलीमीटर से 91फीसद से अधिक है।

इस बीच आईएमडी ने 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार , दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version