Home World पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन पुलिस कर्मचारियों की हत्या

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन पुलिस कर्मचारियों की हत्या

0
खैबर पख्तूनख्वा आतंकी हमला - पुलिसकर्मी की हत्या

इस्लामाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में तीन पुलिस कर्मचारियों की जान चली गई। खूनखराबा करने के बाद संदिग्ध सशस्त्र व्यक्ति आराम से रफूचक्कर हो गए। इस दौरान वह पुलिस कर्मचारियों के हथियार भी छीन ले गए। इस बीच, प्रांत के अधिकारियों ने बाजौर में दो दिन के कर्फ्यू में ढील दे दी है। इससे बाजार फिर से खुल गए हैं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, यह खूनखराबा बुधवार को कुर्रम कबायली जिले के अलीजई इलाके में हुआ। संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस वाहन पर हथगोला फेंका। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी की। पुलिसकर्मी पाराचिनार जा रहे थे।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर मारे गए पुलिसकर्मियों हथियार भी लूट ले गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

इस बीच, अधिकारियों ने बाजौर में दो दिन के कर्फ्यू में ढील दी है। ढील के बाद स्थानीय निवासी जरूरी सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। खर्क बाजार, इनायत कल्ले बाजार, सिद्दीकाबाद बाजार और नवगई बाजार में रौनक लौट आई। मुख्य सड़कों पर यातायात भी सामान्य हो गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version