Home Uncategorized Delhi Monsoon 2025: मानसून की एंट्री और सेहत से जुड़ी जरूरी टिप्स

Delhi Monsoon 2025: मानसून की एंट्री और सेहत से जुड़ी जरूरी टिप्स

0
Delhi Monsoon 2025
xr:d:DAFhjGFoj7Q:5,j:46161457502,t:23043006

दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : भीषण गर्मी से जूझ रहे Delhi-NCR के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 जून 2025 तक दिल्ली में मानसून की एंट्री हो सकती है। इस सप्ताह तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा।

मानसून में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे कई संक्रामक और मच्छरजनित बीमारियां तेजी से फैलती हैं:

  • डेंगू
  • चिकनगुनिया
  • मलेरिया
  • वायरल फीवर
  • फंगल इन्फेक्शन
  • टाइफाइड
  • गैस्ट्रोएंटेराइटिस
  • हेपेटाइटिस A और E

इस मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे शरीर संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाता है।

Delhi Monsoon 2025: सेहत का रखें खास ख्याल
1. हेल्दी डाइट अपनाएं
घर का बना हल्का भोजन खाएं

सूप, हर्बल टी, हल्दी वाला दूध और उबला पानी पिएं

फास्ट फूड और बाहर का खाना अवॉइड करें

2. हाइड्रेटेड रहें
मानसून में कम प्यास लगती है, लेकिन पानी कम न करें

उबला हुआ या फिल्टर्ड पानी पिएं

3. फुल स्लीव कपड़े पहनें
मच्छरों से बचने के लिए शरीर को ढककर रखें

डेंगू और मलेरिया से सुरक्षा मिलती है

4. साफ-सफाई रखें
घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें

पैरों और हाथों को साफ रखें, हाथ धोते रहें

5. व्यायाम और योग करें
हल्के योगासन, प्राणायाम या वॉकिंग जारी रखें

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है

6. इम्यूनिटी बूस्ट करें
ग्रीन वेजिटेबल्स, ड्राई फ्रूट्स, तुलसी, अदरक, कद्दू आदि को डाइट में शामिल करें

विटामिन C और ज़िंक युक्त भोजन लें

7. अच्छी नींद लें
रोजाना 7–8 घंटे की नींद लें ताकि शरीर का रिकवरी सिस्टम बेहतर काम करे

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version