Home Gurugram दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर अब सिर्फ 20 मिनट में होगा

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर अब सिर्फ 20 मिनट में होगा

0
दिल्ली से गुरुग्राम एक्सप्रेसवे का नक्शा

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने एम्स से महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम तक एक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह सिग्नल-मुक्त होगा और लगभग 35 किलोमीटर लंबा होगा। अभी इस मार्ग पर सफर करने में व्यस्त समय में कम से कम डेढ़ घंटा लगता है, लेकिन इस नए मार्ग के बनने के बाद यह दूरी महज 20 मिनट में तय की जा सकेगी।

इस परियोजना की लागत लगभग ₹5,000 करोड़ आंकी गई है। एम्स से महिपालपुर तक का हिस्सा भूमिगत और उसके आगे का हिस्सा एलिवेटेड हो सकता है। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है, जिसके बाद रूट और निर्माण से जुड़ी तकनीकी जानकारी स्पष्ट होगी।

यह नया एक्सप्रेसवे दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर, गुरुग्राम-सोहना हाईवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों से जुड़ेगा। इससे सिर्फ दिल्ली और गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

महिपालपुर और सिरहौल बॉर्डर के बीच हर दिन करीब तीन लाख वाहन गुजरते हैं, जिससे भारी ट्रैफिक जाम होता है। नया एक्सप्रेसवे इस भीड़भाड़ को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण व ईंधन की खपत में भी कमी लाएगा। सरकार का कहना है कि यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी और भविष्य में यातायात से जुड़ी और भी कई परियोजनाएं लागू की जाएंगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version