Home Haryana पानीपत: प्रेम संबंधों में युवक की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फैंका...

पानीपत: प्रेम संबंधों में युवक की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फैंका था शव

0
पानीपत हत्या मामला रेलवे ट्रैक शव

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : पानीपत में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी रेलवे पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक युवक के दो दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका था। रेलवे पुलिस की जांच में युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। बुधवार को पुलिस ने मामले में दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी एक महीने से युवक की हत्या का प्लान बना रहे थे। मृतक ने करीब एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।

जानकारी के अनुसार समालखा की न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी गगन ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों कई साल से एक-दूसरे को जानते थे। शादी के बाद गगन के दोस्त नितिन का उसके घर आना-जाना बढ़ गया था। इस दौरान गगन की पत्नी की नितिन से नजदीकियां बढ़ने लगी, जब गगन को इस बात का पता चला तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। रेलवे थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नितिन ने अपने दोस्त अजय के साथ करीब एक माह पहले गगन की हत्या का प्लान बनाया।

आरोपियों ने अजय को पार्टी करने के बहाने तीन अक्टूबर को समालखा स्टेशन के पास बुलाया। ट्रैक के पास ही तीनों पार्टी करने लगे। इसी दौरान नितिन ने शटर के हैंडल और ईंट से गगन से सिर पर वॉर कर दिया। गगन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी गगन के शव को ट्रैक पर फेंककर फरार हो गए। राजेश कुमार ने बताया कि समालखा रेलवे ट्रैक पर मिला शव की कॉफी मुश्किल के बाद शिनाख्त हुई थी। शव ट्रेन से कट गया था। जो कई हिस्सों में था। पुलिस ने स्टेशन के पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें अजय और नितिन मृतक के साथ जाते दिखाई दे रहे थे।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर नितिन और अजय से पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने गगन की हत्या की बात कबूल ली। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी नितिन की किरयाने की दुकान है। दुकान के शटर के हैंडल से ही उन्होंने गगन के सिर पर वॉर किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। बुधवार को जीआरपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version