Home Haryana फतेहाबाद ट्रैक्टर धोखाधड़ी मामला: आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

फतेहाबाद ट्रैक्टर धोखाधड़ी मामला: आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

0
फतेहाबाद ट्रैक्टर धोखाधड़ी आरोपी की गिरफ्तारी

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : ट्रैक्टर किराये पर लेकर धोखाधड़ी से आगे बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर टोहाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि 25 सितम्बर को शिकायतकर्ता द्वारा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी ईदगाह कॉलोनी, तूर नगर, टोहाना ने थाना शहर टोहाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के अनुसार, उसका ट्रैक्टर आरोपी छिन्दा सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी नगथला, जाल, जिला हिसार ने किराये पर लेने की बात कहकर लिया और किसी अन्य को बेच दिया। पुलिस ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध 25 सितम्बर को धोखाधड़ी के आरोप में धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य जुटाए और आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी से बेचा गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि ट्रैक्टर किस व्यक्ति को और किन परिस्थितियों में बेचा गया था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version