Home Others टेक्नोलॉजी में बॉलीवुड का जलवा, दीपिका पादुकोण बनीं ‘मेटा एआई’ की भारतीय...

टेक्नोलॉजी में बॉलीवुड का जलवा, दीपिका पादुकोण बनीं ‘मेटा एआई’ की भारतीय आवाज

0
दीपिका पादुकोण मेटा ai

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : भारत की पहली ‘मेंटल हेल्थ एंबेसडर’ बनने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दीपिका को मेटा एआई की नई आवाज के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी, जिससे उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, “मैं मेटा एआई की नई आवाज़ हूं। क्या आप तैयार हैं?” वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “ये वाकई बहुत मजेदार है। अब मैं मेटा एआई का हिस्सा हूं, और आप भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मेरी आवाज़ में इंग्लिश में चैट कर सकते हैं। इसे आज़माएं और बताएं कैसा लगा।”

दीपिका की इस सफलता पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “हर दिन एक नई उपलब्धि।” वहीं दूसरे ने कहा, “आपकी आवाज़ बेहद सुकून देने वाली है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “वह एक सच्ची ग्लोबल आइकॉन हैं, मेटा ने सही चुनाव किया है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ नई फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version