Home Others सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, 5 हजार रुपये...

सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी, 5 हजार रुपये तक घटी कीमत

0
चांदी का भाव आज 2025 गिरावट

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की इस गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,68,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत फिसल कर 1,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,61,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,62,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,61,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,69,900 रुपये के स्तर पर आ गई है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि इडस्ट्रियल सेक्टर की मांग में कमी आने के कारण इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार से दिसंबर के अंत तक इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में चांदी के भाव में तेजी आने की उम्मीद बनी हुई है। मयंक मोहन के अनुसार सर्राफा बाजार में जारी फिलहाल जारी उतार-चढ़ाव के कारण छोटे निवेशकों को संभल कर निवेश योजना बनानी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version