Home Delhi NCR कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा...

कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

0
कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट करने के मामले में अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी याचिका पर 14 जुलाई को सुनवाई होगी।

जस्टिस सुधांशु धुलिया की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। इस मामले में हेमंत मालवीय की ओर से वकील वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट में मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी।

मालवीय ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 3 जुलाई को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह अभिव्यक्ति की आजादी का घोर दुरुपयोग है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के अर्नेश कुमार और इमरान प्रतापगढ़ी के फैसले लागू नहीं होंगे।

वृंदा ग्रोवर ने कोर्ट में बताया कि मालवीय का विवादास्पद कार्टून 2021 के कोरोना काल का है। ग्रोवर ने हाई कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए यह भी कहा कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता में अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है।

हेमंत मालवीय के खिलाफ इंदौर के लसूड़िया पुलिस थाने में आरएसएस के कार्यकर्ता और वकील विनय जोशी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि मालवीय के कार्टून ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश की।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version