Home Haryana फरीदाबाद से हरिद्वार का सफर अब मात्र 380 रुपये में | कांवड़...

फरीदाबाद से हरिद्वार का सफर अब मात्र 380 रुपये में | कांवड़ यात्रा बस सेवा

0
फरीदाबाद से हरिद्वार

फरीदाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : अब फरीदाबाद से हरिद्वार का सफर और भी सस्ता और सुविधाजनक हो गया है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हरिद्वार जाने वाले भक्तों के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। ये बसें सराय काले खां, मेरठ एक्सप्रेसवे, रुड़की होते हुए हरिद्वार जाएंगी। अब, यात्री केवल 380 रुपये का भुगतान करके एक तरफा यात्रा कर सकेंगे।

कांवड़ यात्रा का मौसम आ चुका है, और इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए निकलते हैं। यह कांवड़ यात्रा 23 जुलाई तक चलेगी, जिसको ध्यान में रखते हुए, रोडवेज डिपो ने 2 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इन बसों की ड्यूटी में चालक और परिचालकों की तैनाती भी की गई है।

बस सेवा का संचालन हर रोज़ शाम को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से किया जाएगा। डिपो के अधिकारी जयपाल राठी के अनुसार, पहले से हरिद्वार के लिए दो बसें चल रही थीं, लेकिन सावन के महीने में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

फरीदाबाद रोडवेज डिपो की कुल 4 बसें रोजाना हरिद्वार के लिए संचालित होती हैं। इनमें से 2 बसें पलवल से चलती हैं। ये बसें पलवल डिपो से सुबह साढ़े 5 बजे और दोपहर 11:30 बजे बल्लभगढ़ बस डिपो से होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना होती हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह 5 बजे और रात 8:15 बजे एक और बस चलती है, जो 8:30 बजे एनआईटी बस स्टैंड से होते हुए दिल्ली और मेरठ के रास्ते हरिद्वार जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version