Home India भोपाल: बीए छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता की मौत से...

भोपाल: बीए छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता की मौत से थी डिप्रेशन में

0
गुरुग्राम गेस्ट हाउस युवती आत्महत्या घटना

भोपाल, वायरल सच (ब्यूरो) : मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में एक छात्रा के फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है। छात्रा बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मौके से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। हालांकि बताया जा रहा है कि पिता के मौत के बाद छात्रा डिप्रेशन में रहने लगी थी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरभि सौंधिया (19) पुत्री स्वर्गीय विनोद सौंधिया एमएलबी कॉलेज से बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से ही युवती डिप्रेशन में रहने लगी थी। गुरुवार की रात मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान सुरभि घर में अकेली थी। जब वह लौटी तो घर का मेन गेट अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो मां ने पड़ोसियों को बताया। तब पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और गेट को तोड़कर घर में प्रवेश किया तो वह फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली। तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। शुक्रवार की सुबह हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version