Home Haryana जींद में महिला डॉक्टर को 20 लाख की फिरौती की धमकी, पुलिस...

जींद में महिला डॉक्टर को 20 लाख की फिरौती की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

0
महिला डॉक्टर को धमकी

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : शहर की निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक काे बदमाशों ने मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में मुस्कान अस्पताल की संचालिका डा. मोनिका पूनिया ने बताया कि सेक्टर सात-आठ के डिवाइडिंग रोड पर सिविल लाइन थाना के सामने ही उनका अस्पताल है। सिविल अस्पताल में डॉक्टर की नौकरी के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोला हुआ था। सात अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर 11 बजकर 55 मिनट के बीच उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने उठाया तो सामने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपये का इंतजाम कर लो नहीं तो गोली मार दूंगा। इससे डा. मोनिका पूनिया घबरा गई और उसने अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग एसपी कुलदीप सिंह से मिले और मामले की शिकायत की।

सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से कॉल आई, उसकी डिटेल निकाली जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version