Home Others ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए सलमान खान की कड़ी तैयारियां शुरू

‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए सलमान खान की कड़ी तैयारियां शुरू

0
सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी में वर्कआउट करते हुए

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं। उनकी पिछली रिलीज ‘सिकंदर’, जो ईद 2025 पर आई थी, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में अभिनेता अब अपनी अगली फिल्म को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और उसी का नतीजा है कि वह फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नई तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। इस फोटो में सलमान बैकस्टेज वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। वह लेग एक्सरसाइज़ करते दिख रहे हैं, जबकि उनके भाई सोहेल खान उनके पैर को सपोर्ट देते नजर आ रहे हैं। फोटो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी। सोशल मीडिया पर सलमान की मेहनत और डेडिकेशन की खूब सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ अगले साल 2026 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सलमान के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देखी जा रही है, और अभिनेता अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तथा फिटनेस को लेकर लगातार अपडेट शेयर कर रहे हैं। फैंस अब फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version