Home India मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी बोले: सपा को मुस्लिम सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए

मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी बोले: सपा को मुस्लिम सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए

0
मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी का सपा पर हमला

बरेली, वायरल सच (ब्यूरो) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बरेली दौरे से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि सपा की बुनियाद मुसलमानों और यादवों के गठजोड़ पर टिकी है, इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए।

मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 20 प्रतिशत मुसलमानों और यादव समाज के सहयोग से मुलायम सिंह यादव कई बार मुख्यमंत्री बने और एक बार अखिलेश यादव भी बने। लेकिन अब वक्त आ गया है कि सपा किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करे। उन्होंने कहा अखिलेश यादव बताएं कि उनके परिवार के लोग कब तक मुसलमानों के कंधों पर सवार होकर मुख्यमंत्री बनते रहेंगे।

मौलाना ने आरोप लगाया कि सपा ने मुसलमानों की 20 प्रतिशत आबादी के बावजूद उन्हें टिकट देने में हमेशा भेदभाव किया है, जबकि जिन जातियों की आबादी मात्र दो या पांच प्रतिशत है, उन्हें दोगुना प्रतिनिधित्व दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मौलाना ने कहा कि किसी एक मुसलमान के घर जाकर खाना खाने से पूरी कौम की किस्मत नहीं बदल सकती। आज का मुसलमान जागरूक है और सब समझता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 2027 के चुनाव में मुसलमानों को आबादी के हिसाब से टिकट नहीं मिले, तो सपा के अंदर ही बगावत हो सकती है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version