Home World नेपाल में राजसंस्था पुनर्स्थापना, हिन्दू राष्ट्र घोषणा और संविधान खारिज करने की...

नेपाल में राजसंस्था पुनर्स्थापना, हिन्दू राष्ट्र घोषणा और संविधान खारिज करने की मांग

0
नेपाल राजसंस्था पुनर्स्थापना और हिन्दू राष्ट्र घोषणा प्रदर्शन

काठमांडू, वायरल सच (ब्यूरो) : नेपाल में लंबे समय से हिंदू राष्ट्र घोषणा और राजसंस्था पुनर्स्थापना की मांग करते आ रहे दुर्गा प्रसाई समूह ने एक बार फिर इन मांगों के साथ में गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही इन मांगों को पूरा नहीं करने पर 23 नवंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

दुर्गा प्रसाई समूह के नेतृत्व में चल रहे ‘राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान’ ने गृहमंत्रालय को 27 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल की उपस्थिति में प्रसाई समूह के प्रतिनिधि माधव प्रसाद खतिवड़ा ने यह मांगपत्र सौंपा। इसका बाद वार्ता हुई, जिसकी जानकारी संयोजक अधिवक्ता विनोदमणि भट्टराई ने दी। उन्होंने बताया कि मांगपत्र में संविधान खारिज करने, राजतंत्र की पुनर्स्थापना और प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमंत्री की व्यवस्था सहित कई प्रमुख मांगे शामिल हैं। साथ ही नेपाल को फिर से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई है।

पहली मांग के रूप में यह कहा गया है कि यहां के व्यापार पर केवल नेपाली नागरिकों का अधिकार हो। इसके अतिरिक्त संविधान को निरस्त कर बौद्ध, किराँत सहित वैदिक सनातन धर्म पर आधारित हिन्दू अधिराज्य और संवैधानिक राजसंस्था की स्थापना की मांग की गई है। इस विषय को जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के माध्यम से तय करने का भी सुझाव दिया गया है।

साथ ही प्रांतीय संरचना (प्रदेश व्यवस्था) को समाप्त कर देश को पूर्व की तरह पांच विकास क्षेत्र, 14 अंचल और 75 जिलों के ढांचे में वापस लाने की मांग भी रखी गई है। इस वार्ता के बाद दुर्गा प्रसाई ने पत्रकार सम्मेलन कर कहा है कि यदि उनकी मांगे अनसुनी की गई, तो 23 नवंबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version