जींद में आग से जिंदा जलकर सरकारी अध्यापक की मौत

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : जींद के एक मकान में आग लगने से अंदर सो रहे सरकारी टीचर की जिंदा जलने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में टीचर का शव जलने के कारण बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। घटना शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे की है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से जुलाना के जैजैवंती गांव का 50 वर्षीय राजकुमार सरकारी अध्यापक लगा हुआ था। वर्तमान में वह जींद शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में मकान लेकर सात-आठ साल से यहीं पर रह रहा था। राजकुमार खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक तौर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को राजकुमार अपने कमरे में सो रहा था। अलसुबह मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पूरे कमरे में आग फैलने के कारण राजकुमार इसमें झुलस गया और जलने के कारण राजकुमार की मौत हो गई।

आसपास के लोगों को मकान में आग लगी देखी तो फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राजकुमार की जलने से मौत हो चुकी थी। राजकुमार की पत्नी भिवानी में नर्स है और वहां ड्यूटी के चलते वह सप्ताह-10 दिन में राजकुमार के पास आती थी। राजकुमार को एक बेटा भी है, जो बाहर रहता है। राजकुमार आठवीं से 12वीं तक के स्कूल में पढ़ाता था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles