सुबह उठते ही ये गलती मत करें, डॉक्टर की चेतावनी!

हरियाणा, वायरल सच (ब्यूरो) : हेल्दी और लंबी जिंदगी का सीक्रेट स्वस्थ जीवन जीना हर किसी की चाह होती है, लेकिन आज की भागदौड़ और डिजिटल डिवाइसेज़ से भरी दुनिया में यह आसान नहीं रह गया है। अच्छी सेहत के लिए सही लाइफस्टाइल अपनाना सबसे अहम है। देश के दो जाने-माने डॉक्टर्स — डॉ. अनुपम गोयल (गैस्ट्रो सर्जन, मैक्स हॉस्पिटल मोहाली) और डॉ. आदित्य गुप्ता (न्यूरोसर्जन, आर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम) — ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अपनी परफेक्ट लाइफस्टाइल शेयर की, जिसे आम लोग भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

सुबह की शुरुआत कैसे होनी चाहिए?
डॉ. आदित्य गुप्ता का मानना है कि दिन की शुरुआत फोन से नहीं, बल्कि खुद से होनी चाहिए।

उठते ही 30 मिनट तक फोन से दूरी रखें।

इस समय में हल्की स्ट्रेचिंग करें, पानी पिएं और पेपर-पेन से दिन की प्लानिंग करें।

इससे दिन की शुरुआत स्पष्ट मानसिकता और शांति के साथ होती है।

डॉ. अनुपम गोयल सुबह ताजे फल और सब्जियों के जूस से दिन की शुरुआत करते हैं।

नाश्ते में हेल्दी और फाइबर युक्त चीजें जैसे स्प्राउट्स, चीला, ब्रेड-ऑमलेट लेते हैं।

हर मील में सलाद जरूरी क्यों?
डॉ. गोयल बताते हैं कि हर मील में एक कटोरी सलाद या फल जरूर शामिल करें। इससे फाइबर की मात्रा बढ़ती है और पाचन बेहतर होता है। पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

डिजिटल डिटॉक्स: नींद और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी डॉ. गुप्ता के अनुसार :

फोन की स्क्रीन नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को बाधित करती है। वे रात में फोन कमरे से बाहर रखते हैं और अलार्म के लिए घड़ी का इस्तेमाल करते हैं। फोन को ग्रेस्केल मोड में रखते हैं ताकि सोशल मीडिया कम आकर्षक लगे। दिन में सिर्फ एक तय समय (15–20 मिनट) के लिए ही नोटिफिकेशन चेक करते हैं।

फिटनेस और एक्टिव लाइफ के लिए क्या करें?

डॉ. अनुपम गोयल का फिटनेस मंत्र: हर दिन 8000–10000 कदम चलने का टारगेट। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग। हॉस्पिटल के अंदर पैदल चलना, स्विमिंग, टेबल टेनिस, क्रिकेट जैसे खेल खेलना। ज्यादा खाने के बाद जॉगिंग या साइक्लिंग से कैलोरी बैलेंस करना। हेल्थ मॉनिटरिंग और सप्लिमेंट्स साल में एक बार ब्लड टेस्ट, चेस्ट X-ray और अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी है। आवश्यकता अनुसार विटामिन D3, B12, कैल्शियम और मल्टीविटामिन लेना चाहिए। उनका BMI 24.81 है, जो सामान्य श्रेणी में आता है।

सबसे बड़ी हेल्थ टिप्स के लिए फॉलो करें:
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles