Pataudi-Gurugram रूट पर निजी बसों की हड़ताल खत्म, आज से पुराने समय पर दौड़ेंगी बसें

Gurugram, वायरल सच (ब्यूरो): Pataudi-Gurugram रूट पर निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। अधिकारियों की ओर से पुरानी समय सारणी बहाल करने की मांग मान लिए जाने के बाद मंगलवार से निजी बसों का संचालन पहले निर्धारित समय के अनुसार शुरू हो जाएगा।

समय सारणी में बदलाव के विरोध में रोकी थीं बसें

Pataudi-Gurugram रूट पर निजी बस संचालकों के मुताबिक शुक्रवार शाम को नई समय सारणी जारी की गई थी। इसमें निजी बसों के संचालन के समय में बदलाव किया गया था, जबकि हरियाणा रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाए गए थे।Pataudi-Gurugram

समय सारणी में बदलाव के विरोध में निजी बस संचालकों ने Pataudi सामान्य बस अड्डे पर अपनी बसें खड़ी कर दी थीं और संचालन बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी।

आरटीओ कार्यालय में रखी मांग

बस संचालक संत कुमार राठी और मनबीर ने बताया कि हड़ताल के बाद संचालक Gurugram स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों के सामने पुरानी समय सारणी को दोबारा लागू करने की मांग रखी गई।

अधिकारियों की ओर से मांग स्वीकार किए जाने के बाद संचालकों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।Pataudi-Gurugram

यात्रियों को आज से मिलेगी राहत

हड़ताल समाप्त होने के बाद Pataudi-Gurugram मार्ग पर निजी बस सेवा मंगलवार से सामान्य होने की उम्मीद है। बसें पहले निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी, जिससे इस रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles