नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वें BRICS SUMMIT शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की और सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया।
फरवरी की मलेशिया यात्रा के बाद हुई प्रगति पर चर्चा
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की फरवरी में हुई मलेशिया यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में हुई प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और विस्तार देने की संभावनाओं पर बातचीत हुई।
भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का स्वागत करने के साथ मोदी ने BRICS SUMMIT में भागीदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी की सराहना की।
व्यापार से डिजिटल अर्थव्यवस्था तक सहयोग पर जोर
BRICS SUMMIT में दोनों देशों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बातचीत में व्यापार एवं निवेश, रक्षा-सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और फिनटेक सहित कई अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया।
इसके अलावा शिक्षा, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर भी BRICS SUMMIT में विचार किया गया।
कोटा किनाबालु में खुलेगा भारतीय महावाणिज्य दूतावास
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बैठक में जानकारी दी कि सबह के कोटा किनाबालु में भारत का महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने को लेकर मलेशिया ने सहमति जताई है।
भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-आसियान संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के सहयोग की सराहना की। दोनों नेताओं ने इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का संकल्प
वार्ता के अंत में दोनों देशों ने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

