BRICS Summit में शामिल होने के लिए शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे

 BRICS Summit में शामिल होने के लिए शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर विशेष विमान से भारत आए हैं।

दिल्ली पहुंचने पर हुआ स्वागत

नई दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया गया। वह भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

मोदी-शी के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। बैठक में दोनों देशों के संबंधों के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

BRICS Summit में अहम मुद्दों पर चर्चा

18वें BRICS शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं के अलावा विभिन्न साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और वैश्विक दक्षिण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles