गुरुग्राम समाधान शिविर: एसडीएम हितेंद्र कुमार ने दिए गुणवत्तापूर्ण ATR एंट्री के निर्देश, 13 शिकायतों पर सुनवाई

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो): गुरुग्राम में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एटीआर (Action Taken Report) पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े।

शिविर के दौरान बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र (PPP), बुढ़ापा पेंशन सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की गई। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को तय समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत की गुणवत्तापूर्ण ATR पोर्टल पर एंट्री की जाए, जिससे शिकायतों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रहे और दोबारा कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों में आयोजित समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles