Home Delhi NCR बंग भवन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिले एनसीपीआई के 20 सांसद

बंग भवन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिले एनसीपीआई के 20 सांसद

0

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): दिल्ली स्थित बंग भवन में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के 20 सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुर्शिदाबाद के तीन मुस्लिम सांसद—अबू ताहिर, खलीलुर्रहमान और यूसुफ पठान भी शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे।

हाल के दिनों में इन तीनों सांसदों के एनसीपीआई छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापस जाने की अटकलें तेज हो गई थीं, क्योंकि वे लगातार साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे। मंगलवार को भी उनकी अनुपस्थिति के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के दौरान तीनों सांसदों ने साफ किया कि वे एनसीपीआई में ही बने रहेंगे और भविष्य में पार्टी की नियमित बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि सांसदों के बीच समन्वय बनाए रखने और स्थिति स्पष्ट करने के उद्देश्य से ही सुवेंदु अधिकारी को दिल्ली बुलाया गया था।

बैठक से पहले संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए एनसीपीआई के फ्लोर लीडर सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी को अब तक आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी बातचीत की गई है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा दायर दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता याचिकाओं पर लोकसभा अध्यक्ष का अंतिम फैसला अभी लंबित है। ऐसे में बंग भवन में हुई यह बैठक पश्चिम बंगाल की राजनीति और एनसीपीआई के भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version