Home India सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में किया पूजन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में किया पूजन

0
योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन

वाराणसी, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन गुरूवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री ने दोनों मंदिरों में विधि विधान से मंत्रोंच्चार के बीच दर्शन पूजन कर प्रदेश और देश में लोक कल्याण और सुख शान्ति की कामना की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में आने—जाने के दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का उदघोष कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे।

जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में षोडशोपचार विधि से पूजन कर बाबा के पावन ज्योतिलिंग का अभिषेक और आरती किया। इस दौरान दोनों मंदिरों के साथ उनके आने—जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। इसके पहले मुख्यमंत्री बुधवार शाम वाराणसी आए थे। वाराणसी दौरे में उन्होंने देव दीपावली का शुभारंभ नमो घाट पर पहला दीप जलाकर किया। उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी ने भी दीप प्रज्वलित कर मां गंगा को नमन किया। इसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों ने क्रूज़ पर सवार होकर मां गंगा की आरती के साथ घाटों पर सजी देव दीपावली के अद्भुत नज़ारे का अवलोकन किया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version