Home Delhi NCR खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना के जलस्तर में मामूली...

खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट

0
यमुना नदी जलस्तर

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : दिल्ली में खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही यमुना का जलस्तर शुक्रवार को मामूली नीचे आया जाे सुबह आठ बजे 207.31 मीटर दर्ज किया गया है। कल नदी का जलस्तर 207.48 पर पहुंच गया था। यमुना में खतरे का निशान 205.33 है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को सुबह आठ बजे मामूली गिरावट दर्ज की गई।गुरुवार को नदी का जलस्तर 207.48 मीटर पर था जबकि शुक्रवार को यमुना का जलस्तर 207.31 मीटर पर दर्ज किया गया है।

हालांकि यमुना से सटे इलाके पूरी तरह से जलमग्न दिखाई दे रहे हैं। जल भराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुना किनारे बसे लोग अपने पशुओं को लेकर सड़कों पर बस गए हैं, जिसके कारण कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बना रखी है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। दिल्ली सरकार के सभी विभाग सतर्क पर हैं।

हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से लगातार पानी छोड़े जाने से उफान पर आई यमुना और पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव बना हुआ है। सिविल लाइंन के बेला रोड स्थित स्वामी नारायण मंदिर पानी भर गया है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास बुधवार से जल भराव की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से यातायात काफी धीमा है। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की चेतावनी कई दिनों पहले से जारी है। दिल्ली का निगमबोध घाट और वासुदेव घाट डूबा पड़ा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version