Home Gurugram एडुटेनमेंट कुटुंब की अनोखी पहल : “वृक्षाबंधन”

एडुटेनमेंट कुटुंब की अनोखी पहल : “वृक्षाबंधन”

0
वृक्षाबंधन एडुटेनमेंट कुटुंब पर्यावरण

गढ़ी हरसरू, वायरल सच (मनप्रीत कौर ) : रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एडुटेनमेंट कुटुंब द्वारा एक विशेष और प्रेरणादायक कार्यक्रम “वृक्षाबंधन” का आयोजन एडुटेनमेंट ब्रेनरी परिसर में किया गया। इस अनूठे आयोजन में बच्चों ने पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम को एक नई दिशा दी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सचिन पाठक, एच.आर. प्रमुख – सुधीर पावर लिमिटेड रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा:
“वृक्ष हमारे सच्चे साथी हैं। उन्हें राखी बांधकर हम यह वचन देते हैं कि हम उनकी रक्षा करेंगे और उन्हें सहेजकर रखेंगे।”

एडुटेनमेंट ब्रेनरी की अध्यक्षा सुश्री संगीता ने सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति एक पौधा गोद लें और उसे राखी बांधकर उसका पालन-पोषण करें। यही सच्चे मायनों में पर्यावरण के प्रति हमारा प्रेम और कर्तव्य है।”

छोटे-छोटे बच्चों ने अपने हाथों से बनाई राखियाँ पेड़ों को बांधीं, मिठाइयाँ बांटीं और “हमारा पेड़ – हमारा भाई” का नारा लगाते हुए प्रेम और पर्यावरण चेतना का संदेश दिया।

“वृक्षाबंधन” न केवल एक आयोजन था, बल्कि यह एक आंदोलन बनकर उभरा – जिसमें बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर प्रकृति से जुड़ने का संकल्प लिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version