Home Gurugram गुरुग्राम के इन इलाकों में 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से...

गुरुग्राम के इन इलाकों में 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक नहीं आएगी बिजली

0
गुरुग्राम पावर कट न्यूज़

गुरुग्राम, वायरल सच (मनप्रीत कौर) : बिजली निगम के सेक्टर 9 पावर हाउस के पास गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा लीकेज को बंद करने की एवज़ में शुक्रवार 8 अगस्त को बिजली आपूर्ति प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित होगी।

इस दौरान सेक्टर 10, विकास नगर, बसई रोड, बसई इंडस्ट्रियल एरिया, न्यू कॉलोनी, गीता भवन, ज्योति पार्क, गुरुद्वारा, रवि नगर, फिरोज गांधी एवं पटौदी रोड के 11 केवी फीडरों की 8 अगस्त को प्रात: 10 बजे से दोपहर 03 बजे के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम न्यू कॉलोनी सब डिवीजन के उप मंडल अधिकारी साहिल गर्ग ने बताया कि निर्धारित समयावधि में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा और बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version